हल्द्वानी:- खराब पड़ी सड़कों को तत्काल ठीक किए जाने की मांग, हरीश पनेरु के नेतृत्व में कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय में हुआ प्रदर्शन…..

Spread the News

हल्द्वानी। कुमाऊं की खराब पड़ी सड़कों को तत्काल ठीक किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व दर्जनों लोग कुमाऊं आयुक्त आवास पहुंचे। पेरू के नेतृत्व में लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच करने सहित भीमताल विधानसभा की प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन सड़कों में को जल्द सुचारू किए जाने की मांग की। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त के न मिल पाने पर एसडीएम के माध्यम से दूरभाष पर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग से वार्ता की गई। पनेरु के अनुसार मुख्य अभियंता द्वारा 10 दिन के अंदर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान भगवान मेहरा, प्रबल धरमवाल, सुरेश, हरीश परगांई, सोनू संभल, श्याम सिंह, गोविंद आर्य, हिमेश पनेरु, भूपेंद्र, ललित बिष्ट, कैलाश आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…