उत्तराखंड: राज्य में चार धाम सहित आठ जगहों पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध, धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया फैसला

Spread the News

उत्तराखंड। सरकार ने चारधाम समेत 8 धार्मिक क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है. जिसमें केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, नानकमट्टा, पूरन कलियार, हेमकुंड साहिब, रीठा साहिब और पूर्णागिरी जैसे धार्मिक स्थल शामिल है. इन धार्मिक स्थलों की 1.6 किलोमीटर की नगरपालिका सीमा के भीतर किसी भी शराब की दुकान की अनुमति नहीं है. बता दें कि हरिद्वार और ऋषिकेश में भी शराब पर बैन है.

धार्मिक स्थलों की पवित्रा के लिए लिया गया फैसला

इस मामले में राज्य के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि, ये फैसला सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों और कस्बों की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया है. क्योंकि हमारी सरकार राज्य के लोगों के कल्याण और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि शराब पर प्रतिबंध पहले से ही मंदिर क्षेत्र में था. अब पूरे शहर में इसे लागू किया गया है.

चारधाम में इतने यात्रियों ने किए दर्शन

वहीं बात करें दो साल बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा की तो इस यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम में 6 से 31 मई तक 4,35,203 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए है. इसके अलावा गंगोत्री धाम कपाट में 3 मई से 31 मई के बीच 2,54,226 और यमुनोत्री धाम में 3 से 31 मई तक 1,90,104 तीर्थयात्री ने माथा टेका है. वहीं 31 मई तक बदरीनाथ-केदारनाथ में करीब 9,03,509 यात्री पहुंचे हैं. जबकि 22 मई से 31 मई तक श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब में 24356 यात्री पहुंचे हैं.

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…