उत्तराखंड: गौला में डूबे दो किशोरों की मौत, शव बरामद……

Spread the News

लालकुआं। मानसून के दौरान प्रशासन द्वारा लोगों को लगातार नदी नालों से दूर रहने को कहा जा रहा है। पूर्व में भी इन नदी नालों में डूबने से कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं, बावजूद इसके कई युवक और किशोर गर्मी से राहत पाने की चाह में इन नदी नालों में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं, और हादसों का शिकार बन रहे हैं। ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों ने अपनी जान गंवा दी। किशोरों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार मोटाहल्दु क्षेत्र के बाकुलिया ग्राम निवासी अंकित भौर्याल (15) पुत्र दीवान सिंह भौर्याल और कृष दानू (15) पुत्र दरबान सिंह दानू मंगलवार शाम लगभग 5 बजे नहाने के लिए गौला नदी की ओर निकले। जब दोनों देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास के ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की पूरी रात ढूंढने पर भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।

बुधवार की सुबह जब पुनः खोजबीन की गई तो नदी किनारे दोनों के कपड़े मिले, जिससे बच्चों के नदी में डूबने की आशंका गहरा गई। ग्रामीण गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद पहले एक किशोर और फिर लगभग 11 बजे दूसरे का शव बरामद हुआ। घटना के बाद से किशोरों के परिवारों के साथ ही क्षेत्र में भी मातम छाया हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंकित कक्षा 9 और कृष कक्षा 10 का छात्र था।

Related Posts

लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

Spread the News

Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

Spread the News

Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…