तीन दिन से लापता युवक का मिला शव! तीन दोस्त गिरफ्तार

Spread the News

ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तीन दिन से लापता युवक का शव मिला है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक युवक के तीन दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार किच्छा तहसील क्षेत्र के थाना पुलभट्टा पुलिस ने तीन दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव बरामद कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों हत्यारे मृतक के दोस्त है। बताया कि गांव के बाहर एक हवेली में तीनों दोस्तों ने युवक की हत्या धारदार हथियार से की।

पुलिस के मुताबिक सतुईया निवासी मृतक बंटी (30) बीते 9 फरवरी की शाम से लापता था। जिस समय वह लापता हुआ था वह अपनी पत्नी के साथ गांव में था। उसकी मां महाकुंभ गई हुई थी। बंटी की मां जब मंगलवार शाम को महाकुंभ से वापस आई तो उसे पता लगा कि उसका बेटा गायब है। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने बंटी का शव बरामद कर उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…

    पुलिस ने किया 7 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता…