खड़े वाहन में मिले दो लोगों के शव, ठंड से मौत की आशंका……. 

Spread the News

अल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण के जैनल तिराहे पर खड़े पिकअप वाहन में दो व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान मिली आईडी के आधार पर मृतकों में से एक की पहचान उत्तर प्रदेश मुरादाबाद निवासी अलाउद्दीन के रूप में हुई है जबकि दूसरे की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

सोमवार की सुबह से ही जैनल तिराहे के पास एक पिकअप वाहन, संख्या यूपी 20-सीटी 0048 खड़ा था। शाम तक वाहन को जब कोई हटाने नहीं पहुंचा तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार वाहन का शीशा खुला हुआ था। जांच करने पर वाहन के अंदर दो लोग मृत अवस्था में मिले।तलाशी में पुलिस को एक आईडी मिली, जिसके आधार पर एक व्यक्ति की पहचान हो सकी है, जबकि दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अनुसार प्रथमदृष्टया मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस का ये भी कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। वाहन में दो लोगों के शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत है।

  • Related Posts

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…

    अनियंत्रित हो खाई में गिरा जागेश्वर जा रहे पर्यटकों का वाहन, दो की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही…