डीएवी कॉलेज छात्रसंघ समारोह, सीएम के निकलते ही आपस में भिड़े छात्र, एक छात्र को लगा चाकू……

Spread the News

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ समारोह में छात्रों के बीच हुई खूनी झडप में चाकू लगने से एक छात्र घायल हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समारोह से निकलते ही छात्रों की आपस में भिड़ंत हो गई। मामला बढ़ने पर हुई चाकू बाजी में एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को कॉलेज की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार किया गया।

शनिवार को डीएवी (पीजी) कॉलेज में छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे। मुख्यमंत्री के अपने संबोधन में कहा कि युवाओं की ऊर्जा देख उन्हें अपने कॉलेज के दिनों की याद आ गई। कहा कि आप सिर्फ युवा छात्र नहीं हैं,आप देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी।अपना सम्बोधन समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री के समारोह से निकलते ही डांस के दौरान छात्रों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान चाकू लगने से एक छात्र घायल हो गया।

  • Related Posts

    नशे पर पुलिस का प्रहार, नशीले इंजेक्शनों के साथ अमान गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा…

    पीएम के दौरे से पहले राजधानी से पाक एजेंट गिरफ्तार, मूसेवाला की हत्या के बाद आतंक की दुनिया में हुआ शामिल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। पीएम मोदी के द्वारा से पहले राजधानी दून में संदीप आतंकी गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में झाझरा से आतंकी विक्रांत कश्यप…