चोरी किए गए 13 लाख के आभूषणों के साथ, दमुवादूंगा का गौरव गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। अपराधियों की धर पकड़ में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने चोरी हुए 13 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।

12 मार्च को वादी हेमचंद्र लोहनी पुत्र भुवन चंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा बिठौरिया ने मुखानी थाने में तहरीर दी कि 2 मार्च से 5 मार्च तक वह अपने पैतृक गांव थोपुला ताकुला जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। 5 तारीख को जब वह घर वापस लौट तो घर का ताला टूटा हुआ था, और अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ली गई थी।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल को मामले में विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में सीओ रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के लगभग 150 सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। 13 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर गौरव कुमार(25) निवासी दमुवादूंगा चौफला काठगोदाम को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के पास मिले थैले से सोने व चांदी के आभूषणों के साथ नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    व्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं, पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट मामले में ज्योति अधिकारी और उसके पति समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बीते बुधवार को नैनीताल…

    लेन देन में हुए विवाद पर युवक पर कैंची से हमला,आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लेन देन के मामले में दुकान स्वामी ने ग्राहक पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। आनन फानन में परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका…