रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग जयपुर से गिरफ्तार….. 

Spread the News

नैनीताल। इफ्को के सेवानिवृत्त अधिकारी से डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख की ठगी करने वाले अभियुक्त को उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर थाना कुमाऊँ परिक्षेत्र रुद्रपुर टीम ने जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच व सीबीआई अधिकारी बताकर बुजुर्ग को तीन दिनों तक व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर घर में “डिजिटली अरेस्ट” कर रखा था।

STF के अनुसार दिसंबर 2025 में 80 वर्षीय पीड़ित को आधार कार्ड के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग का भय दिखाकर उनके बैंक खातों व एफडी से 20 लाख रुपये आईसीआईसीआई बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। जांच में सामने आया कि रकम विभिन्न खातों में भेजकर निकाल ली गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर महिम सिसौदिया (19 वर्ष) निवासी जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से आईफोन, सिम कार्ड, आधार, पैन कार्ड व बैंक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड सहित 7 राज्यों में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।

एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान वीडियो कॉल, फर्जी अधिकारी या डिजिटल अरेस्ट की धमकी से न घबराएं। कोई भी एजेंसी ऑनलाइन गिरफ्तारी नहीं करती। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…