शहर की बदहाली पर कांग्रेस का वार, बंदर-कुत्तों से लेकर टूटी सड़कों तक उठाए सवाल…..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में बंदरों और आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक, सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश और क्षतिग्रस्त मार्गों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।

प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स ने कहा कि बंदरों और आवारा कुत्तों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में है। वहीं सड़कों पर घूम रहे गोवंश से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है।

राधा आर्या ने नगर निगम से बंदरों और आवारा पशुओं के नियंत्रण के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने की मांग की। युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित कुमार और मौकिन सैफी ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।

इस दौरान राजेंद्र सिंह रावत, आसिफ अली, विनोद कुमार, इन्दर पाल आर्य, हेमंत कुमार, नदीम सैफी, सलीम सिद्दीकी, हर्षित भट्ट, अमन कुरैशी, मनदीप सिंह, इकराम अहमद, रिजवान हुसैन, उमेश जोशी, जसमीत सिंह, देवांश वार्ष्णेय, पार्षद पंकज त्रिपाठी, शंकर कोहली, रवनीत भसीन और रईस गफ्फारी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव संपन्न,आर्यन बेलवाल के सिर सजा अध्यक्ष का ताज… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल विजयी रहे। उन्हें 1723 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल साह को 1257 वोट पर संतोष…

    15वें राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त कायम….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने 15वें राउंड में बढ़त मजबूत कर ली है। आर्यन बेलवाल को 1419…