झारखंड सरकार के खिलाफ एबीवीपी का हल्लाबोल, पुतला फूंक जताया आक्रोश……

Spread the News

हल्द्वानी। एमबीपीजी महाविद्यालय के मुख्य गेट पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की हल्द्वानी इकाई ने झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। छात्र नेता यतिन पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झारखंड में पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर की गई कानूनी कार्रवाई का विरोध जताया।

यतिन पांडे ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ झारखंड में छात्र और युवा अपने अधिकारों व भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में आंदोलनरत छात्रों पर कानूनी कार्रवाई करना लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में युवाओं के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन हुए तो कुछ लोग पूछ रहे थे कि एबीवीपी कहां है। अब जब झारखंड के युवा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो सवाल पूछने वाले संगठन और लोग स्वयं कहां हैं।

कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलनरत छात्रों पर की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार करने और पेपर लीक प्रकरण में छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने की मांग की। इस दौरान आर्यन बिलवाल, धीरज बिष्ट, लव गंगोला, योगेश चंदोला, मुकेश पांडे, कमल पांडे और मनोज फुलारा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव संपन्न,आर्यन बेलवाल के सिर सजा अध्यक्ष का ताज… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन बेलवाल विजयी रहे। उन्हें 1723 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल साह को 1257 वोट पर संतोष…

    15वें राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त कायम….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने 15वें राउंड में बढ़त मजबूत कर ली है। आर्यन बेलवाल को 1419…