
हल्द्वानी। गल्ला मंडी में रात 10:30 बजे अफरा – तफरी मच गई। यहां एक गोदाम में कम करने वाले कर्मी के कमरे में एक बड़ा कोबरा सांप घुस आया। कमरे में कोबरा होने की सूचना पर लोगों की भीड़क गई। तभी मन्डी स्थित दुकान स्वामी ने फोन कर तराई केन्द्रीय वन प्रभाग कि रैस्क्यू टीम को कमरे में सांप घुस आने की सूचना दी। सूचना पर रैस्क्यू टीम के सदस्य सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू किया। सुभाष ने बताया कि पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का अत्यंत जहरीला सांप है। बताया कि समय रहते कर्मी की नजर इस पर पड़ गई और अनहोनी होने से बच गई। सुभाष ने सांप को जंगल में छोड़ दिया। मंडी कर्मियों ने रेस्क्यू सदस्य और तराई केन्द्रीय वन प्रभाग का आभार जताया।











