सीएम धामी आज हल्द्वानी में, कुमाऊं द्वार महोत्सव में करेंगे शिरकत

शाम 6:45 बजे सर्किट हाउस से एमबी इंटर कॉलेज के लिए होंगे रवाना, पिथौरागढ़ में भी कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में रहेंगे। मुख्यमंत्री पिथौरागढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद शाम को हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में शिरकत करेंगे।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी शाम 4:45 बजे गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सर्किट हाउस गौलापार, काठगोदाम जाएंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर एमबी इंटर कॉलेज पहुंचेंगे और कुमाऊं द्वार महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण पर रहेंगे। सुबह 8:25 बजे गुंजी स्थित आर्मी अतिथि गृह में आरक्षित/सेना के जवानों से भेंट-वार्ता करेंगे। सुबह 9:05 बजे आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ पुरस्कार वितरण करेंगे।

सुबह 10:55 बजे पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ जनसभा में शामिल होंगे। इस दौरान सीमान्त सेवा फाउंडेशन की ओर से संचालित सीमान्त नेत्र चिकित्सालय, घंटाकरण में ऑप्टिकल बायोमीटर का शुभारंभ और निरीक्षण भी प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 1:25 बजे मुख्यमंत्री बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज, चंडाक का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

पिथौरागढ़ के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री हल्द्वानी पहुंचेंगे और शाम को कुमाऊं द्वार महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम के अनुरूप तैयारियां की हैं।

  • Related Posts

    पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’, पंजाबी करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने जमाया रंग Video..

    पंजाबी वूमेंस क्लब के आयोजन में सजे रंगारंग कार्यक्रम, गायिका वैशाली के गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं हल्द्वानी। पंजाबी वूमेंस क्लब की ओर से नैनीताल रोड स्थित रेस्टोरेंट में पंजाबी…

    लेडीज सिलाई सेंटर, पार्लर और अंडरगारमेंट दुकानों में महिला स्टाफ अनिवार्य करने की मांग, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

    हल्द्वानी। शहर के लेडीज सिलाई केंद्रों, ब्यूटी पार्लरों और महिलाओं के अंडरगारमेंट की दुकानों में महिला स्टाफ नियुक्त करने की मांग को लेकर करणी सेना युवाशक्ति ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी…