
हल्द्वानी। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रविवार दिनांक 12 अप्रैल 2026 को प्रातः 6:30 बजे हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित *अवेयरनैस रन फॉर ड्रग फ्री उत्तराखंड* कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री आयोजन स्थल से प्रस्थान कर प्रातः 7:35 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी से हैलीकॉप्टर से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।











