मां महालक्ष्मी के दरबार पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए कि प्रार्थना….

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सैनिक कभी ‘पूर्व’ नहीं होता, जीवनभर रहता है राष्ट्र का प्रहरी : धामी…

    Spread the News

    Spread the Newsपूर्व सैनिकों को बताया ‘भूतपूर्व नहीं, अभूतपूर्व’, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि 50 लाख करने समेत सरकार के फैसले गिनाए हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को…

    राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़का कांग्रेस का आक्रोश, बुद्धपार्क में नितिन नवीन का पुतला फूंका…..

    Spread the News

    Spread the Newsराजनीतिक विरोध में भाषा की मर्यादा जरूरी, अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : कांग्रेस हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर की…