मुख्यमंत्री धामी का कल हल्द्वानी दौरा, जाने क्या है कार्यक्रम…. 

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 4 फरवरी 2026 को नैनीताल जिले के हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 04 फरवरी को अपराह्न 12:00 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 01:00 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वह कार द्वारा अपराह्न 01:20 बजे होटल अमरदीप पहुंचकर प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

प्रेसवार्ता के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर 03:00 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल के लिए रवाना होंगे और अपराह्न 4:10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 5:00 बजे जमरानी हैलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हैलीपैड काठगोदाम पहुंचेंगे।

वहां से कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…