मुख्यमंत्री धामी 28 दिसंबर को पहुंचेंगे कोटाबाग, कालाढूंगी विधानसभा की विभिन्न विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण……

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को नैनीताल जिले के कोटाबाग भ्रमण पर पंहुच रहे हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को प्रात: 9:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:35 बजे राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग हैलीपैड नैनीताल पंहुचेंगे। जहॉं से कार द्वारा प्रस्थान कर 10:55 बजे पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, कोटाबाग पंहुचेंगे, जहॉं वह माननीय प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास एवं घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पछयाण महोत्सव-2025 में प्रतिभाग करेंगे।

तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 1:00 बजे पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कोटाबाग से कार द्वारा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग हैलीपैड को प्रस्थान करेंगे, जहॉं से हैलीकॉप्टर द्वारा देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…

    नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…