मुख्यमंत्री धामी पहुँचे नैनीताल,भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे बोट

Spread the News

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बारिश का मौसम होने के बावजूद भी जनसभा करने पहुँचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत  किया भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य ने पुष्कर सिंह धामी को पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में बोट मांगे। यहां मल्लीताल में रामलीला मंच में उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी दी ।

वही ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत कार्यकर्ता द्वारा किया गया।

बरसात के बावजूद भी यहां पर कार्यकर्ता की भीड़ देखने को मिली। यहां मुख्य मंच पर सांसद अजय भट्ट के साथ भाजपा की वरिष्ठ लोगों ने आम जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा वही मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है।

केंद्र राज्य और नगर निकाय में इस बार भाजपा के प्रत्याशी जीतगे इससे पहले उन्होंने कहा है जिस तरह से उपचुनाव केदारनाथ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है उसी प्रकार भाजपा सभी नगर निकाय चुनाव में भरी बहुमत से जीतेंगी जिस तरह से उन्होंने विकास कार्य किए हैं।

उसे आगे बढ़ाने में यहां की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगी। वहीं उन्होंने कहा कि यहां नैनीताल जिले में सड़क पेयजल सहित कई योजनाओं में तेजी से कार्य चल रहा है जल्द ही पर्यटन के क्षेत्र में यह क्षेत्र और भी विकसित होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सभासद प्रत्याशियों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया।

श्री राम सेवक सभा प्रांगण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विभिन्न निकायों में जिस तरह जनता में भाजपा के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है उससे कोई संदेह नहीं है कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी।

नैनीताल सहित सभी निकायों में भाजपा को भारी अंतर से जीत मिलेगी। साथ मे मौजूद थे सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट, बलराज पासी, हेम आर्य,मोहित आर्य ,भवाली के प्रत्याशी प्रकाश आर्य, मारुति नंदन शाह , चुनाव प्रभारी हमें में जोशी संयोजक भानु पेंट सांति मेहरा, गोपाल रावत, विमला अधिकारी, अरविंद पटियार, दया किशन पोखरिया, भावना मेहरा, योगेश रजवार, डॉली वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग रवि कन्याल , नितिन कार्की , विक्रम रावत हरीश राणा, संचालन मनोज जोशी और भानु पंत के साथ भाजपा कार्यकर्ता सामिल रहे।

  • Related Posts

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…

    अनियंत्रित हो खाई में गिरा जागेश्वर जा रहे पर्यटकों का वाहन, दो की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही…