नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव में हंगामे के बाद, कांग्रेस के विधायकों पर मुकदमा दर्ज……

Spread the News

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान जिले में जगह- जगह हुए हंगामे के बाद एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जाने के बाद अब मुकदमेबाजी का खेल शुरू हो गया है। इस मामले में पहले चार मुकदमे भाजपाइयों पर हुए, पांचवी एफआईआर तल्लीताल थाने में एक दरोगा ने दर्ज कराई और अब छठा मुकदमा भाजपा की अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने दर्ज कराया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, विधायक भुवन कापड़ी, विधायक सुमित ह्रदयेश और पूर्व विधायक संजीव आर्य पर मुकदमा दर्ज किया है।

दीपा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। 14 अगस्त को उनके साथ मतदान को पहुंचे चार जिला पंचायत सदस्यों को कुछ अज्ञात लोगों के साथ विधायक यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदेश्य विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक संजीव आर्य समेत कई लोगों ने मारपीट की।

आरोप है कि उन्हें अगवा करने का भी प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 140(3), 191(2), 62 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…

नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

Spread the News

Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…