हल्द्वानी: जिला पंचायत चुनाव में शीर्ष नेताओं के साथ हुई अभद्रता के खिलाफ कांग्रेसियों में उबाल, राज्य सरकार का पुतला फूंक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग……

Spread the News

हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान नैनीताल में गुंडों द्वारा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या और विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ की गई अभद्रता के खिलाफ शनिवार को बुद्धपार्क हल्द्वानी में कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिलाध्यक्ष इंदर पाल आर्य के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेसीयों ने एसडीएम कोर्ट पहुंच राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई किए जाने की मांग की। इंदर ने कहा कि इस तरहां की घटनाओं से देवभूमि की छवी खराब होने के साथ-साथ संविधान को भी चोट पहुंची है। कहा की लोकतंत्र में इस तरहां की गुंडागर्दी अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने इस मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान विनोद कुमार, सूरज प्रकाश, हेमा देवी, सरिता देवी, भुवन, श्याम लाल, कैलाश चंद्र, आनंद राम, लक्की, अशोक आर्या आदी दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…