कैंचीधाम मेला 2025: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान….

Spread the News

अल्मोड़ा। कैंचीधाम मेले के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने 14 से 16 जून 2025 तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है, जो 14 जून सुबह 7 बजे से 16 जून रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। मेले में दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए यातायात को सुचारू रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

पुलिस के अनुसार, बेरीनाग-सेराघाट से हल्द्वानी जाने वाले चौपहिया वाहन बाड़ेछीना तिराहा से दन्या, सुवाखान, छड़ौजा, शहरफाटक, धानाचूली और खुटानी मार्ग से जाएंगे। बागेश्वर और अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए वाहन बेस तिराहा, करबला, धारानौला, सिकुड़ा बैण्ड, लमगड़ा, शहरफाटक और धानाचूली मार्ग का उपयोग करेंगे। वैकल्पिक रूप से, क्वारब, नथुवाखान और खुटानी बैण्ड से भीमताल के रास्ते हल्द्वानी पहुंचा जा सकता है। रानीखेत से हल्द्वानी जाने वाले वाहन खैरना, क्वारब, नथुवाखान और भीमताल मार्ग से यात्रा करेंगे।

कैंचीधाम दर्शन के लिए अल्मोड़ा से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन क्वारब तक ही जा सकेंगे, जहां से निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा कर शटल सेवा से मंदिर पहुंचा जाएगा। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाने वाले वाहन एनएच-09, घाट, चम्पावत, टनकपुर, सितारगंज और चोरगलिया मार्ग से जाएंगे। भतरौजखान और सल्ट से रामनगर या दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बेतालघाट होकर रामनगर पहुंचेंगे।

पुलिस ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से इस ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील की है ताकि मेला अव्यवस्था मुक्त और सुरक्षित रहे। यह व्यवस्था मेले के दौरान यातायात को सुगम बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लागू की गई है।

  • Related Posts

    खलिया टॉप में रास्ता भटकी मशहूर मॉडल हर्षा रिछारिया,पुलिस ने बमुश्किल किया रेस्क्यू….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। मशहूर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा मुनस्यारी के खलिया में रास्ता भटक गई। अंधेरा अधिक होने के कारण उनका संपर्क नहीं हो पाया। मॉडल के भाई…

    बागेश्वर में भूकंप से कांपी धरती, घरों से निकाल कर भागे लोग…….

    Spread the News

    Spread the Newsबागेश्वर। उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोलने से लोग दहशत में आ गए। शुक्रवार सुबह बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए…