दो पक्षों में हुए विवाद में चली गोली, दादा पोता घायल…..

Spread the News

बाजपुर। दो पक्षों के बीच विवाद होने पर एक पक्ष द्वारा फायरिंग किए जाने के दौरान दादा और पोता घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।

मंगलवार देर रात बाजपुर के गोबरा गांव में दो परिवारों की महिलाओं के बीच हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। महिलाओं की कहासुनी घर तक पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मामला पढ़ने पर एक पक्ष की ओर गोली चलाई जाने पर 58 वर्षीय लद्दाराम और पोता रिंकू घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…