अवैध कब्जों पर गरजा परिवहन निगम का बुलडोजर, 30 वर्ष पुराने पक्के निर्माण तोड़े

Spread the News

रुद्रपुर। रोडवेज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के पक्के निर्माण परिवहन निगम ने तोड़ दिए। रोडवेज परिसर में फोरमैनों के लिए बने आवासीय परिसर पर करीब 30 वर्षों से कुछ लोगों का अवैध कब्जा था। पूर्व में परिवहन निगम ने भूमि खाली कराने के लिए नोटिस दिया तो अतिक्रमणकारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। करीब चार माह पहले हाईकोर्ट ने मामला रोडवेज के पक्ष में खारिज कर दिया था। बीते तीन मार्च को परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक केएस राणा ने अतिक्रमणकारियों को अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस दिया था। इससे पहले 11 में से तीन अतिक्रमणकारियों ने पहले ही मकान खाली कर दिए थे।आज पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमणकारियों द्वारा सामान हटाने के लिए कुछ मोहल्लत देने की मांग की गई, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी। मौके पर जेसीबी पहुंचने के बाद अतिक्रमणकारी खुद ही सामान हटाने लगे। अतिक्रमण हटाने का काम देर शाम तक जारी था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के चलते अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…

    नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…