ब्रेकिंग: दिल्ली लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा,हल्द्वानी नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत, एक गंभीर……

Spread the News

हल्द्वानी। मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर घायल हो गया। सोमवार सुबह लगभग छह बजे मनकरा मोड़ के पास मृतकों की कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। घायलों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दायल रावत (40),अनिल नेगी (38), सुंदर सैनी (42),भुवन भंडारी( 37) निवासी हल्द्वानी मौत हो गई, जबकि चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक आपस में दोस्त थे और किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    महिलाओं के जरिए फंसाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग का भंडाफोड़,6 शातिर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर/नानकमत्ता। “अपराध मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं के जरिए हनीट्रैप कर लूट, डकैती और ब्लैकमेल की वारदातों को…

    काल बनकर आई आंधी, पेड़ की चपेट में आने से बालक की मौत…

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। रविवार देर रात बारिश के साथ आए आंधी तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आने से 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। रात्रि में आए…