Breaking:कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर पर पलटे 2 टेम्पो ट्रैवलर, हादसे में कई घायल…..

Spread the News

हल्द्वानी। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर रविवार देर शाम अलग -अलग हादसों में कई यात्री घायल हो गए। दरअसल इस मार्ग पर दो अलग घटनाओं में पर्यटकों की दो टेंपो ट्रैवलर पलट गई। घटना में बहुत से यात्री घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर करीब 300 मीटर के अंतर में 2 टेम्पो ट्रैवलर वाहन पलट गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर 108 की मदद से निकटतम अस्पताल पहुंचाया वहीं गंभीर रूप से घायल हुए कई पर्यटकों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि एक टेम्पो ट्रैवलर दिल्ली जबकि दूसरा टेम्पो ट्रैवलर हरियाणा नंबर की है। संभवत यह लोग घूमने के लिए नैनीताल या उसके आसपास के क्षेत्र में आए थे। खबर लिखे जाने तक पांच घायल सुशील तिवारी अस्पताल पहुंच गए थे, जबकि अभी कई घायल आने बाकी हैं।

  • Related Posts

    बागेश्वर में डोली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके, प्रशासन अलर्ट…..

    Spread the News

    Spread the Newsबागेश्वर। सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटकों से बागेश्वर की धरती डोल उठी। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 11:47 बजे जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए…

    ध्यान दें! लालकुआं से 5 से 7 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लालकुआं रेलवे स्टेशन यार्ड में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है। इसके चलते 5 से 7 अप्रैल तक लालकुआं-कासगंज और लालकुआं-मुरादाबाद समेत कई रूटों…