भाजपा नेता के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदली नव वर्ष की खुशियां……..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले में थर्टी फर्स्ट की रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत से नए साल की खुशियां मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार पंतनगर निवासी इरफान(23) पुत्र निसार अहमद बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान नगला की ओर से आ रही एक अन्य बाइक से मधुपालन के पास उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इरफान सहित दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा गार्डों ने घायलों को जिला अस्पताल रुद्रपुर भिजवाया, जहां उपचार के दौरान इरफान की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन युवकों ट्विंकल(27) पुत्र राजकुमार, बाबू, और सुभाष(28) पुत्र वीरपाल, तीनों निवासी टीडीसी कॉलोनी, हल्दी की हालत गंभीर बनी हुई है। इरफान के पिता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…

    नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…