पंतनगर में बर्ड फ्लू की दस्तक, कुक्कुट फार्म में 5432 मुर्गियां की दफन…….

Spread the News

पंतनगर। उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू की दस्तक तेज हो गई है। ताजा मामला जीबी पंत विश्वविद्यालय के नगला शैक्षणिक कुक्कुट फार्म से सामने आया है। यहां बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक सितंबर को चीफ वेटरनरी ऑफिसर डॉ. आशुतोष जोशी के नेतृत्व में टीम ने फार्म की 5432 मुर्गियों को मारकर दफना दिया। अब फार्म में एक भी मुर्गी शेष नहीं बची है।

13 अगस्त को अचानक 150 मुर्गियों की मौत के बाद यह तादात बढ़कर 500 मुर्गी प्रतिदिन तक पहुंच गई। प्रारंभिक जांच के लिए भेजे गए नमूनों में आईवीआरआई बरेली की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन भोपाल स्थित वेटनरी कॉलेज की रिपोर्ट में एच5एन1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस की पुष्टि हुई।

संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए फार्म को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि महामारी का खतरा टलने तक फार्म बंद रहेगा।

Related Posts

MBPG कॉलेज में पोस्टर लगाने को लेकर आपस में भिड़े छात्र, एक घायल……

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में पोस्टर अभियान के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुट प्राचार्य के समक्ष पहुंचे लेकिन आक्रोशित छात्र…

डॉक्टर बनने का सपना संजोए हल्द्वानी आई छात्र ने मौत को लगाया गले…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। नीट (NEET) की तैयारी करने मध्य प्रदेश से हल्द्वानी आई छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। छात्रा को सुशीला तिवारी अस्पताल लेजाया गया जहां चिकित्सकों ने…