हल्द्वानी: सात वर्ष के मासूम को टक्कर मार, बाइक सवार फरार…… 

Spread the News

हल्द्वानी। मां का हाथ पकड़ स्कूल जा रहे सात वर्ष के मासूम को टक्कर मार तेज रफ्तार बुलेट सवार फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से बच्चा उछलकर दूर जा गिरा। इस दौरान बाइक सवार मौके से भाग निकला। घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह काठगोदाम स्थित सेंट थेरेसा स्कूल का कक्षा एक का छात्र दिव्यांश तिवारी अपनी मां के साथ पैदल स्कूल जा रहा था, तभी हाइवे पर तेज गति से काठगोदाम की ओर जा रहे बुलेट सवार ने स्कूल गेट के पास बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। इस बीच बाइक सवार मौके से फरार हो गया। बच्चे को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के अनुसार उसकी हालत में सुधार है। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना काठगोदाम पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार की पहचान कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…