दिनदहाड़े महिला के कानों से झुमके झपटकर, बाइक सवार फरार….

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली के भगवानपुर में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश बुजुर्ग महिला के कान से झुमके झपटकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला के पास आए दो बाइक सवारों ने महिला के कान से झुमके झपट लिए जब तक महिला ने शोर मचाया बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

स्थानीय निवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बाइक सवार दोनों संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। वहीं, सुबह के समय हुई इस घटना के बाद भगवानपुर क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

  • Related Posts

    भारी बारिश की चेतावनी, कल इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल…..

    Spread the News

    Spread the Newsबागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा मौसम के पूर्वानुमान के तहत 31 जुलाई को जिले में कहीं – कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।…

    डीएम ने तहसील और एसडीएम कोर्ट में मारा छापा,भूमि पैमाईश से जुड़े लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बृहस्पतिवार को तहसील और उपजिलाधिकारी कार्यालय, हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कर्रवाई से कर्मचारियों मे  हड़कंप  मच गया। छापेमारी…