पुलिस को बड़ी सफलता, 82 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार…….

Spread the News

हल्द्वानी। युवाओं की नसों में नशे का जहर घोले जाने की साजिश के खिलाफ नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 82 लाख से अधिक की स्मैक के साथ ऊधमसिंहनगर निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 06 जनवरी 2026 को काठगोदाम क्षेत्र में कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल संख्या UK18R 6945 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार व्यक्ति के कब्जे से 275 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में अभियुक्त मंजीत सिंह(35) पुत्र संतोक कौर, निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर ने बताया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी में अधिक मुनाफे के लिए बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इसके विरुद्ध पूर्व में जनपद पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह जेल भी जा चुका है।

बरामद की गई स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 82 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…

    अनियंत्रित हो खाई में गिरा जागेश्वर जा रहे पर्यटकों का वाहन, दो की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही…