हल्द्वानी में बड़ा बैंक फर्जीवाड़ा, पीड़ित के बैंक पहुंचने पर हुआ खुलासा…… 

Spread the News

हल्द्वानी। नगर में एक बड़े बैंक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बैंक में हल्द्वानी निवासी युवक के खाते पर पिथौरागढ़ निवासी व्यक्ति को लाखों का लोन दे दिया गया। फर्जीवाड़े का पता चलने पर पीड़ित ने बैंक के साथ साथ पुलिस को भी मामले से अवगत कराया है।

भोटिया पड़ाव निवासी एक युवक ने बताया कि उसके पिता का निजी बैंक में खाता है। आरोप लगाया कि बीते दिन किसी काम से वह बैंक में गए तो पता चला कि उनके नाम पर पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति ने दो बार लाखों रुपये का लोन ले लिया। आरोप लगाया कि एक बार पांच लाख तो दूसरी बार 10 लाख का लोन बैंक द्वारा दे दिया गया है। पता चला कि लोन लेने वाला किस भी लगातार भर रहा है, जिससे आशंका जताई है कि बैंक की तरफ से खाते से लापरवाही के कारण ऐसा हुआ होगा। पीड़ित ने बैंक स्टाफ को मामले से अवगत कराया है। साथ ही पुलिस को लिखित में शिकायत दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। लोन का यह सिलसिला 2022 ये चल रहा है। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…