हल्द्वानी : अमृतपुर में गौला में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों संग नहाने गया था भूपेश

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक दुखद हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। यहां गौला नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनस्यारी, पिथौरागढ़ निवासी 27 वर्षीय भूपेश सिंह रावत, पुत्र स्व. बाला सिंह के रूप में हुई है। हादसा मंगलवार शाम को हुआ, जब भूपेश अपने दोस्तों के साथ अमृतपुर की ओर नहाने गया था। जानकारी के अनुसार, भूपेश हल्द्वानी के मुखानी कठघरिया में अपने चाचा के घर पर रहता था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसने कुछ समय पहले ही समूह-ग की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। मंगलवार शाम को भूपेश  घर से दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर निकला, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने भूपेश के दोस्तों से संपर्क किया, तब पता चला कि वह अमृतपुर के अमिया के पास गौला नदी में नहाने गए थे। नहाते वक्त भूपेश नदी में डूब गया। दोस्तों ने उसे नदी से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में तुरंत नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कहा कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस हादसे से भूपेश के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…