कोटद्वार प्रकरण में मोहम्मद दीपक के पक्ष में उतरी भीम आर्मी……

Spread the News

हल्द्वानी। कोटद्वार में बाबा गारमेंट्स के नाम से दुकान चलाने वाले मुस्लिम व्यापारी की मदद के लिए आगे आए दीपक कुमार और विजय रावत पर लगाए गए मुकदमों के खिलाफ भीम आर्मी ने हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट में जोरदार प्रदर्शन किया।भीम आर्मी द्वारा आरोप लगाया गया कि हिंदूवादी संगठनों के दबाव में कोटद्वार पुलिस द्वारा मनगढ़ंत तथा फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है।

भीम आर्मी जिला अध्यक्ष नफीस अहमद खान के नेतृत्व में SDM कोर्ट पहुंचे भीम आर्मी के सदस्यों ने महामहिमा राज्यपाल महोदय को नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि कोटद्वार में बाबा गारमेंट्स के नाम से दुकान चलाने वाले मुस्लिम व्यापारी की मदद के लिए आगे आने वाले दीपक कुमार और विजय रावत के खिलाफ तथाकथित संगठन के दबाव में कोटद्वार पुलिस द्वारा मनगढ़ंत तथा फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमा पूरी तरह से झूठा है, इसे निरस्त किया जाना चाहिए। दीपक कुमार तथा विजय रावत ने संवैधानिक तरीके से नफरत करने वाले तथाकथित संगठन के पदाधिकारी का विरोध किया था। उन्होंने इंसानियत और भाईचारे को बढ़ावा दिया और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की। यहां तक की दीपक भी पूरी तरह से पुलिस प्रसाशन का सहयोग कर रहा है। जिस तरह से उत्तराखंड में एक के बाद एक संप्रदाय घटनाएं हो रही हैं वह चिंता का जनक हैं स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में ढील दे रही है वरना कोटद्वार पहुंच कर उत्पात मचाने का बाकायदा आह्वान करने वाली संगठित भीड़ को कोटद्वार से बाहर ही रोका जा सकता था। पुलिस द्वारा संगठित भीड़ का नेतृत्व किया जाना और दीपक से ही माफी मांगने को कहना संविधान विरोधी कृत्य है। इसके लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए! अतः महोदय से अनुरोध है कि उक्त प्रकरण की जांच कर दीपक कुमार और विजय रावत के खिलाफ मुकदमा रद करने तथा संगठित भीड़ पर नामजद मुकदमा दर्ज किया जाए।

कार्यक्रम में जी आर टम्टा, सिराज अहमद, जी आर आर्य, पी आर टम्टा, सुंदरलाल बौद्ध, नवीन मूलनिवासी, महेश चंद्र आर्य, हरीश लोधी, रितिक कांत, संजय कुमार टम्टा, अनवर अंसारी, जीतराम, सखावत हुसैन, आकाश भारती, कमर बाबा आदि उपस्थित थे

Related Posts

बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर की भाई की हत्या, पुलिस ने किया मामले का सनसनीखेज खुलासा….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। बरेली रोड राममंदिर बगीचा क्षेत्र में बीमार सोनू जायसवाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश…

फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…