रेड अलर्ट के चलते कल भी जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित…..

Spread the News

नैनीताल। लगातार हो भारी बारिश एवं दिनांक 14 अगस्त 2025 को भी जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा “अलर्ट” जारी किया गया है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित *सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 14 अगस्त 2025 (गुरुवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।*

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल *आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।*

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…