दादा की डांट से नाराज पोते ने की आत्महत्या, मचा कोहराम…….

Spread the News

हल्द्वानी। नगर मे एक दुखद घटना सामने आई है। यहां दादा की डांट से नाराज हुए पोते ने उन्हीं के ढाबे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजालानगर निवासी 17 वर्षीय मो.फेसल बरेली रोड स्थित अपने दादा हुमायूं के केजीएन ढाबे पर उनकी मदद किया करता था। मंगलवार की सुबह किसी बात पर उसे दादा ने डांट दिया। इससे नाराज होकर फैसल ने आत्मघाती कदम उठाते हुए ढाबे के पहली मंजिल पर बने टिन शेड में पंखे पर चादर का फंदा लगा लिया। उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • Related Posts

    छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून।  प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच  लाठी-डंडे चल गए और…

    विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने…