मासूम की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन, कमिश्नर दीपक रावत ने सड़कों का किया निरीक्षण…..

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में नगर कवरिंग रोड पर सोमवार को डंपर से कुचलकर हुई बालक की मौत के बाद मंगलवार को आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने उत्तराखण्ड अर्बन सेक्टर डेवलेपमेंट एजेन्सी (यू.यू.एस.डी.ए) के द्वारा हल्द्वानी नगर सीवर, पेयजल के लिए खोदी गई सड़कों को समयसीमा के भीतर पूर्ण नहीं करने पर कड़ी आपत्ति जताई, उन्होंने मौके पर कहा कि कार्य पूर्ण नही होने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

आयुक्त ने एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिये जिन मार्गां पर सड़क की खुदाई का कार्य किया जा रहा है उक्त मार्ग को तत्काल पुनः स्थापित (रिस्टोर) किया जाए। मौके पर जिन मार्गां पर कार्य हो रहा था वहां साइनेज बोर्ड नही होने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ए प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाते हुये कहा कि भविष्य में जहां भी कार्य होगा वहां पर बोर्ड लगाया जाए की कार्य कब प्रारम्भ हुआ, कार्य कब समाप्त होगा तथा सम्बन्धित अधिकारी का मोबाइल नम्बर अवश्य हो जिससे कि आम आदमी को समस्या होने पर अवगत कराया जा सके। उन्होंने सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा जो घोर लापरवाही की गई है उसके विरूद्व नियमानुसार पेनाल्टी लगाए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पार्षद एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में लगभग 6 माह पहले सड़क खोदी गई लेकिन अब तक उस पर कोई कार्य नहीं हुआ है। आयुक्त ने मौके पर एडीबी के अधिकारियों को नियमित निगरानी किए जाने के निर्देश दिये।

आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अमरावती मुख्य मार्ग पर जो भी सड़क के किनारे ठेले लगाये जाते हैं उन्हें तत्काल मार्ग से हटाया जाए ताकि मार्ग पर आवागमन हेतु आम आदमी को परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त को खोदी गई सड़क वाले क्षेत्रों में कोई भी मजदूर कार्य करता नही मिला जिस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्हें हर सम्भव मदद दिलायी जायेगी।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल कुलदीप सिंह, एसपी सिटी मनोज कत्याल, पार्षद चंदन मेहता, विनोद दानी के साथ ही स्थानीय लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…