अधिवक्ताओं ने गोविंद पर जताया भरोसा,बंपर वोटों से हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर की जीत दर्ज…..

Spread the News

हल्द्वानी। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव में अधिवक्ताओं ने एक बार फिर गोविंद सिंह बिष्ट पर विश्वास जताते हुए अध्यक्ष पद पर उन्हें बंपर फोटो से विजयी बनाया है। गोविंद बिष्ट ने बंपर 300 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी किशोर पंत को करारी शिकस्त देते हुए 645 वोट प्राप्त किए जबकि पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष हल्द्वानी किशोर को 345 वोट मिले।

शनिवार सुबह 9 बजे से जजी कोर्ट स्थित बार भवन में मतदान शुरू हुआ। इस दौरान अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। सारी रात उम्मीदवारों के समर्थक परिसर में जमे रहे।

वहीं सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट और उपाध्यक्ष पद पर ललित मेर ने जीत दर्ज की। महिला उपाध्यक्ष पद पर बसंती बिष्ट को सफलता मिली। लेखाधिकारी पद पर गौरव सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव पद पर सुधांशु तिवारी और संयुक्त सचिव (प्रेस) पद पर भानु कबड़वाल ने जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव कपूर निर्वाचित हुए।

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए किशोर कुमार पंत और गोविंद सिंह बिष्ट के बीच कड़ा मुकाबला था। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए ललित मेर और जितेंद्र सिंह बिष्ट आमने-सामने थे। सचिव पद पर सौरभ बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट और विनीत परिहार के बीच मुकाबला हुआ। महिला उपाध्यक्ष (आरक्षित) पद पर बसंती बिष्ट और निशा आर्या ने चुनाव लड़ा।

बार एसोसिएशन के इस चुनाव में कुल 14 पदों पर प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। चुनाव परिणामों के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जजी परिसर में जश्न का माहौल बन गया।

  • Related Posts

    कैबिनेट मंत्री के भाई की बिजली कटी, बकाया बिल अदा ना करने पर हुई कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। बकाया विद्युत बिलों की वसूली पर सख्ती करते हुए यूपीसीएल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के भाई दीपक आर्या के गोदाम का बिजली…

    पुलिस हिरासत में युवक की मौत, थाना अध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर…

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शराब के नशे में पेट्रोल पंप पर हंगामा कर…