ओवर रेटिंग की शिकायत पर, प्रशासन की शराब की दुकानों पर छापेमारी……

Spread the News

हल्द्वानी। लगातार मिल रही ओवर रेटिंग की शिकायतों पर बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और तहसीलदार हल्द्वानी ने शहर में अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान कुल 04 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 03 दुकानों में शराब की ओवररेटिंग किया जाना पाया गया। यहां ब्लेंडर्स प्राइड के क्वार्टर में 05 रुपया और मैजिक मोमेंट्स की कीमत में 10 रुपया अधिक वसूला जा रहा है। प्रशासन द्वारा इन दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त बोतल में अंकित QR कोड भी कार्य नहीं कर रहा है। इस दौरान सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा काम करते पाए गए साथ ही सभी दुकानों में बिलिंग मशीन भी पाई गई।

  • Related Posts

    एक सप्ताह में पुल निर्माण पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर, भूख हड़ताल पर बैठेंगे ग्रामीण….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गौलापार के विजयपुर गांव में सुखी नदी पर पुल बनाए जाने की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को भारी संख्या में एसडीएम…

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 253 वाहनों का हुआ चालान,40,500 रु का लगाया जुर्माना……. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानो के…