प्रशासन ने की किताबों की दुकान पर छापेमारी, NCERT के अतिरिक्त किताबें लगने वाले स्कूलों की होगी जांच…..

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन, शिक्षा और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीमों ने रविवार को शहर के विभिन्न पुस्तक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान वहां मौजूद अभिभावकों से पता चला कि कुछ विद्यालयों द्वारा विशेष दुकान से पुस्तकें खरीदने की स्लिप दी जा रही है। टीम द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्बंधित विद्यालय के विरुद्ध नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान टीम द्वारा सभी पुस्तक विक्रेताओं से विभिन्न विद्यालयों में प्रचलित पुस्तकों की सूची एवं रेट लिस्ट प्राप्त की गई, जिनके प्रथमदृष्टया अवलोकन से यह तथ्य संज्ञान में आया है, कि कुछ विद्यालयों द्वारा प्ले ग्रुप, प्री नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी की कक्षाओं का भी संचालन किया जा रहा है, इसके दृष्टिगत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ऐसे विद्यालयों की मान्यता एवं पंजीकरण की जांच की निर्देश दिए गए। बुक सेलर्स से प्राप्त विद्यालयों में प्रचलित पुस्तकों की सूची की जांच किए जाने पर सामने आया कि कुछ विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी के अतिरिक्त भी कुछ पुस्तक विद्यालय में प्रचलित की गई हैं,जिनके औचित्य की जांच के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है। यह भी सामने आया कि इन अतिरिक्त पुस्तकों का मूल्य एनसीईआरटी की पुस्तकों के मूल्य से बहुत ज्यादा है जिसे एनसीईआरटी की पुस्तकों के समतुल्य नहीं माना जा सकता। इसके दृष्टिगत संबंधित विद्यालय के विरुद्ध नोटिस जारी करने हेतु भी शिक्षा विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखंड विद्यलायी शिक्षा के द्वारा अधिकृत NCERT की पुस्तकों के रेंडम सैंपल भी दुकानों से प्रत्येक टीम द्वारा एकत्र किए गए। जिनके आईएसबीएन नंबर के साथ अन्य विवरण जांच एवं सत्यापन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बुक सेलर्स के बिलों की भी जांच की गई, विस्तृत परीक्षण एवं कार्रवाई के लिए राज्य कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सभी बुक सेलर्स को अपने ग्राहकों के लिए पीने के पानी, वेटिंग चेयर्स, शेड आदि की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में निर्गत सर्कुलर जिसके द्वारा गणवेश तथा पुस्तकों के लिए 20 अप्रैल 2026 तक अनिवार्यता से छूट प्रदान करने तथा पठन-पाठन को बाधित न करने के निर्देश दिए गए हैं, को भी सभी दुकानों पर चस्पा कराया गया।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार कुलदीप पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, सहायक आयुक्त अश्वनी सिंह,गौतम भंडारी, कुंदन पांगती, प्रधानाचार्य आशीष शर्मा राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पकड़ा गया महिला को निवाला बनाने वाला आदमखोर बाघ, रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पिछले कुछ दिनों से रानीबाग क्षेत्र में आतंक का प्रयाय बने आदमखोर बाघ को आखिरकार वन विभाग द्वारा पकड़ लिया गया। जंतवाल गांव में विभाग द्वारा लगाए…

    शासन ने स्कूलों की समय-सारिणी में किया बदलाव, देखें आदेश……..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) से स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत, अब स्कूल गर्मी में…