स्कूलों के मनमानी पर प्रशासन शख्त, बुक स्टोर्स पर छापेमारी

Spread the News

हल्द्वानी। स्कूलों की मनमानी के खिलाफ देहरादून में  उत्तक विक्रेता के यहां भी छापेमारी के बाद प्रशाशन और शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित प्रतिष्ठित पुस्तक विक्रेता पूरनमल एंड संस और टुडेस बुक हाउस में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह और जीएसटी विभाग के अधिकारी अश्वनी मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि किताबों और स्कूल ड्रेस को लेकर कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसी क्रम में शहर में पुस्तक विक्रेता संस्थानों की जांच की जा रही है। जांच में पाया गया है कि पुस्तक विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों को बिल नहीं दिए जा रहे हैं। साथ ही स्कूलों की और से लगाई गई रेफरेंस बुक्स के पब्लिशर कौन है इसकी भी जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने बताया कि अभिभावकों की और से रेफरेंस बुक्स को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसकी जांच को ही आज ये छापेमारी की गई, पूर्व में ही पांच टीमें बना दी गई हैं जो स्कूलों में जाकर भी पुस्तकों की जांच करेंगी, और यदि कोई खामी पाई जाती है तो नियम अनुसार करवाई भी की जाएगी। छापेमारी में पुस्तक विक्रेताओं की के पतिष्ठानों से कुछ रेफरेंस बुक मिली हैं जिनकी जानकारी जुटाने के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…

    नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…