उत्तराखंड हल्द्वानी: सड़क हादसों पर प्रशासन सर्तक, संयुक्त टीम ने किया नरीमन चौराहे का निरीक्षण

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में लगातार हो रहीं सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर काठगोदाम नरीमन क्षेत्र में डिवाइडर पर हुई दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को अभिकारियों की संयुक्त टीम ने चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम राहुल शाह, संभागीय परिवहन अधिकारी गुरुदेव सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल कानोजिया एवं यूयूएसडीए हल्द्वानी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

यहां टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के ट्रांसपोर्ट विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार नरीमन चौराहे पर संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को ध्यान में रखते हुए वाटर बॉलर्ड से घोस्ट आइलैंड को स्थापित किया गया है। जिससे संभावित दुर्साघटनॉन को रोक जा सके। साथ ही, लोक निर्माण विभाग को सड़क की पुरानी मार्किंग हटाकर नई साइनज एवं मार्किंग लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे यातायात नियंत्रित रह सके। उक्त व्यवस्था का एक सप्ताह का ट्रायल किया जाएगा। जिसके पश्चात आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…