उत्तराखंड: बड़ी खबर- बेतालघाट फायरिंग मामले में आयोग सख्त, थानाध्यक्ष निलंबित, सीओ पर कार्रवाई…..

Spread the News

देहरादून। नैनीताल जिले के बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख एवं उप प्रमुख के चुनाव के दौरान हुई गोलीबारी की घटना ने बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद खड़ा हो गया है। घटना का संज्ञान लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त कार्रवाई करते हुए भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है, वहीं बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।

बता दें कि 14 अगस्त को प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव के दौरान गहमागहमी और विवाद के बीच फायरिंग हुई थी, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए। घटना के बाद विपक्षी दलों ने प्रशासन पर पक्षपात और लापरवाही का आरोप लगाया था। इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही थी। निर्वाचन आयोग की इस सख्ती से साफ है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी या हिंसा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

Spread the News

Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…

इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…