हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 08.06.2026 को कोतवाली रानीपुर में एक युवती द्वारा तहरीर दी गई कि अमित कश्यप नाम के युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी उसके साथ गाली गलौच व मारपीट भी करता है।युवती की तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0 199/26 धारा 69,352 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया गया। तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस द्वारा किए गए अथक प्रयासों के बाद कल दिनांक 04.07.2026 को आरोपी अमित कश्यप(31) पुत्र स्व० नाथीराम, निवासी मकान संख्या-624, आवास विकास मॉडल कॉलोनी, रानीपुर मोड़, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।





