हरिद्वार। विगत दिनों बी0एच0ई0एल0 जंगल में नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर उसे नशीला पदार्थ खिला उसके साथ दुर्ष्कम करने और जान से मारने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 04.08.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-4 केन्द्रीय विद्यालय बी0एच0ई0एल0 के पास स्थित जंगल/झाडियो से एक नाबालिग बालिका घायल अवस्था में मिली थी। पुलिस ने घायल बालिका को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेन्टर एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया।
घायल बालिका द्वारा पुलिस को बताया कि दिनांक 03.08.2026 को उसे एक शेखर नाम का युवक पुत्र यशपाल निवासी बिजनौर उ0प्र0 हाल ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे जान से मारने की नीयत से उसे घायल कर मारपीट कर जंगल में छोड़ गया।
पीड़िता के परिजनो की तहरीर पर आरोपी शेखर के विरूद्ध मु0अ0सं0 275/26 में अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू की गयी।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/पतारसी कर सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन किया गया ।
काफी प्रयासो के उपरान्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08-08-2026 को पुराना पथरी पावर हाउस के पास से आरोपी शेखर उर्फ सनोज को धर दबोचा। आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






