यहां ब्लॉक कार्यालय का एकाउंटेंट 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार…..

Spread the News

अल्मोड़ा। विजिलेंस ने अल्मोड़ा जिले के ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा के एकाउंटेंट हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायत कर्ता से उसके स्वीकृत हुए 3,00,000/-रूपये के शौचालय निर्माण कार्य के टैण्डर की एफडीआर रिलीज करवाने की एवज में पैंसे की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसकी शिकायत उसने टौल फ्री नं0-1064 पर की थी। उक्त शिकायत की जॉच से एकाउन्टेंन्ट हर सिंह बिष्ट पर लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल-हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 08.04.2026 को अभियुक्त हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट पुत्र श्री बहादुर सिंह बिष्ट हाल लेखाकार विकास खण्ड लमगड़ा निवासी मौहल्ला बांसमीड़ा निकट नंदा देवी मंदिर चीनाखान से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।

निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि ‘‘सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp, हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

  • Related Posts

    पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, गैस की कालाबाजारी कर अवैध रिफिलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। बृहस्पतिवार को मिली सूचना पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण…

    स्कूल से घर लौटने के दौरान लापता 10 वीं की छात्रा दिल्ली से बरामद, महज 5 घंटे में पुलिस ने ऑपरेशन को दिया अंजाम….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लालकुआं के मोटहल्दू क्षेत्र से लापता हुई 10 वीं की छात्रा को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त किए जाने पर एसएसपी डॉ.…