8.92 ग्राम स्मैक के साथ, तस्कर गिरफ्तार…….

हल्द्वानी। एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन को सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.01.2026 को चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन बनभूलपुरा के समीप 8.92 ग्राम स्मैक के साथ जावेद(24) पुत्र मो0 याकूब, निवासी गफूर बस्ती हाल पता जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उक्त थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 20/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह खुद नशे का आदी है, तथा छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेचने का कार्य भी करता है।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…