स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच तेज, SDM राहुल शाह ने 25 फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र किए निरस्त…..

Spread the News

हल्द्वानी। पूर्व में हल्द्वानी में फर्जी स्थाई निवास बनाए जाने के मामलों के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसके चलते तहसील में पूर्व में बनाए गए स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच तेज कर दी गई है। जांच के दौरान बनाए गए प्रमाणपत्रों में जरूरी दस्तावेजों के न पाए जाने व अन्य गड़बड़ियां पाए जाने पर ऐसे प्रमाण पत्रों को निरस्त किया जा रहा है। एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले की सभी तहसीलों में बनाए गए प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। हल्द्वानी तहसील के अंतर्गत अब तक कई स्थाई निवास प्रमाण पत्रों को रद्द किया जा चुका है, जबकि आज 25 और स्थाई निवास प्रमाण पत्रों को कैंसिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि फर्जी प्रमाण पत्रों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…