मल्ली बमौरी में कुत्तों का आतंक, पार्षद के भाई सहित 15 को काट किया घायल.. देखें-Video

Spread the News

हल्द्वानी। नगर के मल्ली बमौरी वार्ड 48 में लावारिस कुत्तों ने दो दिन के भीतर वार्ड की बलवंत कॉलोनी, बल्यूटिया फार्म, कपिल विहार, लक्ष्मी विहार, श्री कृष्ण विहार, त्रिलोक नगर आदि क्षेत्रों में लगभग 15 लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। इन सभी ने सरकारी व निजी अस्पतालों में रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। सूचना पर नगर निगम की डॉग कैचर्स की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर कुत्ते के ना मिल पाने पर खाली हाथ वापस लौट गई। स्थानीय पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

वार्ड 48 के पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने बताया कि सोमवार की देर शाम उन्हें अपने वार्ड में लावारिस कुत्ते द्वारा आठ से दस लोगों को काटे जाने की सूचना मिली। अगले दिन मंगलवार को उन्होंने मामले की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को देकर हमलावर कुत्ते को पकड़ने की बात कही, लेकिन उनकी शिकायत पर नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार की सुबह फिर हमलावर कुत्ते ने छह सात लोगों को काट खाया। बच्चे को स्कूल बस में छोड़कर वापस लौट रही बुजुर्ग महिला गीता पंत पर झपटे कुत्ते ने उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। वह तो गनीमत रही कि उनके साथ छोटा बच्चा नहीं था वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। महिला को कुत्ते द्वारा काटे जाने का वीडियो भी सामने आया है।

वहीं अपने पालतू कुत्ते को घूमने निकले दो नहरिया बलवंत कॉलोनी निवासी पूरन सिंह भोज को भी लावारिस कुत्ते के बुरी तरह काट खाया। कुत्ते ने उनके चेहरे पर हमला कर उनकी नाक और मुंह को बुरी तरह जख्मी कर दिया। वहीं कुत्ते के हमले में घायल पार्षद के भाई विनीत बल्यूटिया निजी अस्पताल में भर्ती हैं,जहां उनका उपचार चल रहा है।

पार्षद मुकुल ने बताया कि लोगों पर हमला करने वाला कुत्ता पागल है। आज फिर से कुत्ते द्वारा लोगों को काटे जाने के बाद नगर निगम की डॉग कैचर्स की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुत्ता न मिलने पर वापस लौट गई।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…