देवलचौड़ चौराहे पर स्विफ्ट ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो चालक सहित चार घायल। देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर देवलचौड़ चौराहे के निकट प्राइमरी स्कूल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां आगे चल रहे ऑटो को पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मारते हुए प्राइमरी स्कूल की दीवार पर पटक दिया। इस जबरदस्त हादसे में ऑटो चालक सहित उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनों वाहन एक ही दिशा में हल्द्वानी की और आ रहे थे।

इस दौरान आगे चल रहे ऑटो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मारते हुए स्कूल की दीवार के पास पलट दिया। टक्कर से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों के मुताबिक ऑटो में चालक सहित सवार तीन महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्विफ्ट को कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

  • Related Posts

    भूस्खलन के बीच SDRF बनी सहारा, रोप के सहारे 500 यात्रियों को कराया सुरक्षित पार..देखें Video.

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। मुन्ना बैंड के समीप भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बाधित होने पर रविवार को SDRF ने मोर्चा संभाल लिया। सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में…

    गहरी खाई में गिरा ट्रैकर, SDRF ने जान पर खेल बचाई जान..देखें Video…

    Spread the News

    Spread the Newsचमोली। रुद्रनाथ ट्रैक पर रविवार को एक ट्रैकर पहाड़ी से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने…