नशेड़ी कार सवार युवक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बाइक सवार की हालत गंभीर….

हल्द्वानी में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं पुलिस प्रशासन और आरटीओ विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं आज एक बार फिर से सड़क हादसा देखने को मिला है पूरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलुवागांजा रोड का है जहां पर एक कार सवार ने दो कार और एक मोटरसाइकिल को तेज टक्कर मारती है जिसमें सभी गाड़ियां काफी क्षतिग्रस्त हुई है वही एक मोटरसाइकिल सवार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे जहां पर सारी गाड़ियों को क्रेन के जरिए कब्जे में लिया गया है बताया जा रहा है जिस युवक ने तेज टक्कर मारी है वह नशे में था जिसका पुलिस मेडिकल कर रही है

  • Related Posts

    अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

    शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

    भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

    बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…