बाइक लूटने के लिए हुई , बरेली के दिनेश की हत्या……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के किच्छा में 11 दिन पूर्व हुए हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने ग्राम रसूलपुर, शीशगढ़ बरेली निवासी विजय पाल व ग्राम सिरसा, मिलक, रामपुर निवासी दीपक मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 11 जनवरी को किच्छा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त बरेली के मेथी नवदिया निवासी दिनेश कुमार पुत्र रूपलाल के रूप में हुई थी। बताया कि 9 जनवरी को दिनेश अपनी बहन को भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद बाइक से वापस रुद्रपुर के लिए निकला। भोजीपुरा में शराब की दुकान पर उसकी मुलाकात ग्राम रसूलपुर, शीशगढ़ बरेली निवासी विजय पाल व ग्राम सिरसा, मिलक, रामपुर निवासी दीपक मौर्या से हुई। दोनों ने दिनेश से दोस्ती कर उसे भोजीपुरा से किच्छा तक उन्हें भी साथ ले चलने के लिए राजी कर लिया। रास्ते में दोनों ने दिनेश की नई बाइक लूटने की योजना बना डाली। फिर दोनों ने दिनेश को किच्छा क्षेत्र में जम कर शराब पिलाई। फिर दिनेश के नशे में होने मफलर से गला घोंटकर उसे मार दिया, और शव सुनसान जगह पर फेंककर भाग गए। मृतक के भाई वीरेंद्र गंगवार द्वारा पुलिस में अज्ञात पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को किच्छा पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से लूटी गई बाइक, हेलमेट व मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है। घटना में इस्तेमाल मफलर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…